नांगल चौधरी। गांव अकबरपुर से शिमली जाने वाले रास्ते पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार व एसआई पंकज कुमार मौजूद रहे।
गांव अकबरपुर से शिमली जाने वाले रास्ता 22 फिट चौड़ा है। इस रोड के दोनों तरफ 11-11 फीट पीडब्ल्यूडी की जमीन है। इस पर लोगों ने पक्का निर्माण करके कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत विभाग को मिल रही थी। तीन बार नोटिस भी दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। विभाग ने जिला प्रशासन को अवगत करवाया।
वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार व एसआई पंकज कुमार दलबल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। टीम ने करीब 20 पक्के मकानों के आगे का पक्का निर्माण को तोड़कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि