फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया

Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
रास्तों पर किया अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीडीपीओ के नेतृत्व में कब्जा हटाने गई टीम ने गांव राता कलां में घरों के आगे बनाये गए पक्के रेंप को बुधवार को हटवा दिए। बीडीपीओ ओमप्रकाश के  नेतृत्व में गिरदावर सतीश कुमार, पटवारी अशोक कुमार, वरिष्ठ ग्राम सचिव  करतार सिंह, सचिव नरेश कुमार, सरपंच मधुबाला के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में  रेंप बनाकर रास्तों पर किया अतिक्रमण  को जेसीबी से हटा दिए गए।
विज्ञापन


 बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि राता गांव में गांव के सरपंच ने रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत दी। सरपंच ने बताया कि गांव के  मुख्य रास्तों में कई लोगों ने रेंप बनाकर अतिक्रमण कर रखा है जिससे इन  रास्तों से वाहन नहीं निकल पाते है। वाहन न निकलने से आम लोगों को भारी  परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोग अपने घरों तक सामान नहीं ले जा पा रहे  है। दूर वाहन खड़ा कर घरों तक सामान ले जाने को मजबूर है। वहीं गांव की  सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। बीडीपीओ ने ग्राम सरपंच के प्रस्ताव पर पुलिस  सहायता मांगी। पुलिस सहायता मिलते ही बीडीपीओ ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण  का हटा दिया। रास्ते में किए अतिक्रमण हटाने से आम लोगों को राहत मिली है।  भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिस व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा था वे  शांत रहे। जेसीबी से अतिक्रमण का हटा दिया गया। बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया  कि अतिक्रमण कही भी नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें