फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी

Tue, 07 Jan 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। मंगलवार को समस्त बिजली कर्मचारी जिला महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों ने एसडीएम कनीना जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। पहले उपमंडल कार्यालय कनीना के सामने कर्मचारियों का संयुक्त रूप से धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छठे दिन धरने की अध्यक्षता संदीप उप प्रधान हरियाणा राज्य पावर कॉरपोरेशन यूनियन ने की और मंच संचालन मोहनलाल जिला उपप्रधान अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने की। संदीप ने बताया कि 16 दिसंबर 2024 को मोड़ी गांव में टोलवा की ढाणी में बिजली की जांच करते समय कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन और निगम प्रबंधन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। जिसके चलते दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों द्वारा निगम प्रबंधन को नोटिस देने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं की है। कर्मचारी नेता सज्जन गाहड़ा ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लिखित में सभी यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो सभी कर्मचारी यूनियन संयुक्त रूप से एक मत होकर डिविजन स्तर पर धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें