फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कनीना में धरने पर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। बिजली कर्मचारी एसडीओ कार्यालय कनीना के बाहर रविवार को चौथे दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रखा। चौथे दिन धरने की अध्यक्षता एएफएम सुरेश कुमार ने की। मंच संचालन हवा सिंह ने किया।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि 21 दिन बीत गए आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई है। 16 दिसंबर को गांव मोड़ी की टोलवा की ढाणी में बिजली चेकिंग करने गए कर्मचारियों की टीम से कुछ लोगों ने मारपीट की। सात कर्मचारी घायल हो गए थे। वहीं गाड़ी के शीशे तोड़े व रिकॉर्डिंग कर रहे मोबाइल भी छीन लिया था। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। पुलिस व निगम प्रबंधन के ढुलमुल रवैया के करण आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
कर्मचारियों की ओर से निगम प्रबंधन को नोटिस देने के बावजूद गिरफ्तार नहीं हुए हैं। सभी कर्मचारियों ने एक मत होते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विकास पूर्व प्रधान, शिवकुमार यादव, आनंद जेई, राम रतन जेई, अजीत प्रधान, संजय लाईनमैन, संजय शर्मा, मनोज, पवन, महेंद्र, देवानंद लाइनमैन धर्मवीर, वीरेंद्र सिंह, लोकेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें