फोटो संख्या:72- कनीना बिजली कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी--संवाद
कनीना। बिजली विभाग के उपमंडल कार्यालय कनीना के सामने सोमवार को कर्मचारियों धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता संदीप उप प्रधान हरियाणा राज्य पावर कॉरपोरेशन यूनियन ने की।
मंच संचालन मोहनलाल जिला उप प्रधान अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने की। संदीप ने बताया कि 16 दिसंबर को मोड़ी गांव में टोलवा की ढ़ाणी में बिजली की जांच करते समय कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन और निगम मैनेजमेंट ढुलमुल रवैया अपना रहा है। जिसके चलते दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों की ओर से निगम प्रबंधन को नोटिस देने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं की है।
कर्मचारी नेता सज्जन गाहड़ा ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को लिखित में सभी यूनियनों की ओर से संयुक्त रूप से अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो सभी कर्मचारी यूनियन संयुक्त रूप से एक मत होकर डिविजन स्तर पर धरना जारी रखेंगे।