फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 15 सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। स्वय
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले आयोजित गेट मीटिंग में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम विभाग कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर ऑनलाइन पॉलिसी का घोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन पॉलिसी का प्रयोग किया तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पॉलिसी से कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन पॉलिसी लागू की जाती है तो बदले हुए कर्मचारी को नई जगह ड्यूटी ज्वाइन करने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जबकि नए कर्मचारियों को लाइनों के मामले में पता नहीं होता है। ऐसे हालात में नए कर्मचारी दुर्घटना का शिकार होते नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा कि हमारी लंबी पुरानी मांगों को भी पूरा किया जाए। डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को स्थायी रूप से पक्का किया जाए व उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा यूनियन इसका घोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें