फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने हनुमान जी के रोट का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को हनुमान जी के रोट का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बिजली कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे हनुमान जागरण होगा जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया जाएगा। मंगलवार सुबह आठ बजे विधि-विधान से हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। बिजली कर्मचारियों ने सभी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें