फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कनीना और महेंद्रगढ़ के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से सड़कों, बाजारों और घरों के सामने कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। दोनों नगर पालिकाओं में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कनीना में इकाई प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगें सरकार के सामने रखते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, एचकेआरएन से जुड़ी समस्याओं का समाधान और समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है।
अनिल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार को उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि समझौते के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई जिससे रोष बढ़ रहा है।धरने में सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, उपप्रधान योगेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें