फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोटा अनाज उगाने और सेवन पर बल दिया

Fri, 24 Jan 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10बाजरा उत्सव कार्यक्रम में मौजूद किसान। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नांगल चौधरी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन स्कीम के तहत वीरवार को गांव मुसनौता में जिलास्तरीय बाजरा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. देवेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में नांगल चौधरी ब्लॉक समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव ने मुख्य अतिथि व निजामपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर किसान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया।

ब्लॉक समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर बाजरे जैसे मोटे अनाज को पूरी दुनिया ने अपनाया है। वहीं हरियाणा सरकार लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने किसानों को मोटा अनाज उगाने के साथ-साथ उनके सेवन पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री किसानों की समृद्धि के लिए कृतबद्ध है। उन्हीं के अथक प्रयासों से बाजरा 2625 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर बिक रहा है। इसके साथ-साथ दक्षिणी हरियाणा को उसके हिस्से का पानी भी उपलब्ध हो रहा है। डीडीए डॉ. देवेंद्र सिंह ने विभाग की विभिन्न स्कीम को अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. जयलाल ने अपने वैज्ञानिक साथियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके किसान प्रश्नोत्तरी में किसानों से प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले 10 किसानों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों, निगमों व प्रगतिशील किसानों द्वारा लगभग 20 स्टाॅल लगाई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी डॉ. मनमीत, गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक डॉ. संजय यादव, विषय विशेषज्ञ सतवीर चौहान, डॉ. हरपाल, बीएओ डॉ. हरीश यादव, रजनीश व हिमांशु के अलावा सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें