फोटो नंबर-02जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हसला पदाधिकारी। स्रोत-संस्था
नारनौल। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उनकी नवपदोन्नति व नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत जिला प्रधान ने जिलेभर के प्रवक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का आग्रह किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से एलटीसी मामलों में बजट स्वीकृति के अनुरूप पारदर्शिता के साथ भुगतान, चिकित्सापूर्ति बिलों का समय पर निपटान, एसीपी में विलंब दूर करने और महिला प्रवक्ताओं के शिशु देखभाल अवकाश मामलों को बिना देरी के निदेशालय भेजे जाने की मांग रखी गई। संवाद