फोटो 5कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक में नशे से जंग, महेन्द्रगढ़ के संग अभियान के तहत नालसा (डॉन) योजना 2025 एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल अनिल यादव ने की। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने कहा कि नशा छोड़ना कमजोरी नहीं बल्कि सबसे बड़ा साहस है। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और पारिवारिक जीवन को गहराई से प्रभावित करता है। यदि युवा समय रहते सही निर्णय लें तो वे न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को भी सुरक्षित रख सकते हैं। संवाद