फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए दिया जोर

Fri, 09 Aug 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- हकेंवि में दीप प्रज्जवलन कर सेमिनार का उद्घाटन करते दीपक शर्मा प्रदीप---स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के आत्मनिर्भर भारत सेल द्वारा भारत एट 2047 विषय पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा प्रदीप उपस्थित रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच हरियाणा के प्रांत संगठक कुलदीप, समाजसेवी कैप्टन हंसराज ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता दीपक शर्मा प्रदीप ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए असंगठित रोजगार, मानव संसाधन को संगठित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार से अभिप्राय संगठित क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरियों से लगाया जाता है जोकि यहां उपलब्ध मानव संसाधन की अपेक्षा बहुत कम है। आवश्यकता है कि युवा शक्ति को उद्यमिता व स्वरोजगार के विकास को तैयार किया जाए और इसके लिए विशेष प्रयास हों।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है, जबकि लोग एक दिशा में मिलकर आगे बढ़ेंगे। स्वावलंबी होना किसी भी देश के लिए जरूरी है। विकसित भारत के निर्माण के लिए सुरक्षित होने की आवश्यकता है तथा अभियान में युवाओं की भूमिका विशेषकर विद्यार्थियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत सेल व पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कैप्टन हंसराज ने कहा कि स्व का भाव की हमें वर्ष 2047 तक विकसित बनाने में मददगार साबित होगा। सहायक आचार्य संदीप बूरा विषय परिचय प्रस्तुत किया पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह, डॉ. वेदप्रकाश लुहाच, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. रामगोपाल निठरवाल, डॉ. सुनील कुमार, पवन खैरवाल मौजूद रहे।

फोटो संख्या:60- हकेंवि में दीप प्रज्जवलन कर सेमिनार का उद्घाटन करते दीपक शर्मा प्रदीप---स्रोत-

फोटो संख्या:60- हकेंवि में दीप प्रज्जवलन कर सेमिनार का उद्घाटन करते दीपक शर्मा प्रदीप---स्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें