फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम की घटना पर भावपूर्ण प्रस्तुति से आंखें हुईं नम

Sat, 30 Aug 2025 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- एसडी स्कूल  ककराला में आयोजित कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम इंटर स्कूल डांस प्रतियो
विज्ञापन
कनीना। अमर उजाला की ओर से ककराला गांव स्थित एसडी स्कूल में शनिवार को आयोजित देशभक्ति पूर्ण इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पहलगाम की घटना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के महासचिव महेश जोशी, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव सिंह यादव और अन्य संस्थाओं से आए पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि महेश जोशी ने विद्यार्थियों को आनंद से पढ़ने और पढ़ाई में आनंद लेने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जिस महेंद्रगढ़ को पहले मरूभूमि के रूप में जाना जाता था, आज उसने शिक्षा के हब के रूप में पहचान बनाई है। शिक्षा के क्षेत्र में जिले ने लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां की प्रतिभाओं ने सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का गौरव देशभर में बढ़ाया है। भारतीय सेना में यहां के जवानों ने प्रत्येक युद्ध में दुश्मन के दांत खट्टे किए हैं। उन्होंने कविताओं के माध्यम से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि प्रमोद शास्त्री ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भारतीय सेना के पराक्रम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नालंदा स्कूल डालनवास की टीम विजेता रही। गुरु द्रोणाचार्य स्कूल नारनौल की टीम उप विजेता और आरआरसीएम स्कूल कनीना के प्रतिभागी तीसरा स्थान पर रहे।
एकल नृत्य में बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास की छात्रा खुशी और नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा यशस्वी ने शानदार प्रस्तुति देकर हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें