फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑन रोड बसों में आपात सुरक्षा ऑफ ड्यूटी

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- निजी वाहन में जाम इमरजेंसी द्वार---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले की सड़कों पर दौड़ने वाली अधिकांश बसों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं हैं। आपातकाल स्थिति के लिए न तो बसों में फायर सेफ्टी सिलिंडर हैं और न ही फर्स्ट एड बॉक्स हैं। कहीं आपातकाल खिड़कियों के हैंडल टूटे हुए हैं तो कहीं जंग से खिड़कियां जाम पड़ी हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक स्तर की लचर व्यवस्थाएं लोगों के लिए कभी भी परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की सरकारी व निजी नौ बसों की पड़ताल की गई तो बसों में सुरक्षा के इंतजामों की पोल खुल गई। चार निजी परमिट की बसों में फायर सेफ्टी सिलिंडर व फर्स्टेड बॉक्स गायब मिले।
जब इन बसों की आपातकाल खिड़कियों की जांच की गई तो तीन के हैंडिल तक टूटे पाए गए जबकि एक बस की आपात खिड़की जंग खाकर जाम पड़ी मिली।
वहीं पांच राज्य परिवहन की बसों की आपात खिड़कियों की जांच की गई तो तीन में आपातकाल खिड़की कि हैंडिल गायब मिले। एक बस में फायर सेफ्टी सिलिंड एक माह पूर्व एक्सपायर पाया गया। इन बसों में प्राथमिक उपचार के लिए लगाए गए फर्स्ट एड बॉक्सों में दवाओं के नाम पर एक्सपायर हो चुकी दो-तीन ट्यूब, डिटॉल व कुछ दर्द निवारक दवाओं के एक्सपायर हुई गोलियाें के पत्ते पाए गए।
विज्ञापन

अधिकांश बसों में आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली खिड़कियां जंग लगकर फूल चुकी हैं जिन्हें खोलना ही चुनौतीपूर्ण है। कुल नौ बसों की जांच में महज दो बसों में आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली खिड़की ही सही पाई गई जबकि सात में इन्हें खोलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

फोटो संख्या:60- निजी वाहन में जाम इमरजेंसी द्वार---संवाद

फोटो संख्या:60- निजी वाहन में जाम इमरजेंसी द्वार---संवाद

फोटो संख्या:60- निजी वाहन में जाम इमरजेंसी द्वार---संवाद

फोटो संख्या:60- निजी वाहन में जाम इमरजेंसी द्वार---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें