फोटो संख्या:72- यादव धर्मशाल महेंद्रगढ़ में आयोजिम महापंचायत में उपस्थित सामाजिक, राजनैतिक व ध
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रविवार को सर्व समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने क्षेत्र के विकास व राजनीतिक बदलाव के लिए विचार विमर्श किया। महापंचायत में अध्यक्ष पूर्व सरपंच गोदाराम रहे।
पूर्व पार्षद अजय सिगडिया, फूल सिंह कप्तान, अनिल भगडाना एवं पंचायत समिति के सदस्य सुरेश ने कहा कि इस महापंचायत का उद्देश्य है कि एक मत से सभी चारों विधानसभा क्षेत्र से ऐसे उम्मीदवारों को चुना जाए जो जिला महेंद्रगढ़ की समस्याओं पर विधानसभा में मजबूती से आवाज उठाएं। रामनिवास पाटोदा ने कहा कि आज हमें अपने हक की लड़ाई के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है, जिसका आरंभ अब हो चुका है। भविष्य में हमारे युवा व युवा पीढ़ी के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो, इसके लिए महापंचायत का फैसला कारगर सिद्ध होगा। पूर्व पार्षद राजकुमार खातौद, बलवान फौजी, जिला पार्षद संतोष, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि महापंचायत में यह निर्णय लिया कि आने वाले रविवार को योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। मंच संचालन धर्मेश कौशिक ने किया। धर्मपाल नंबरदार, कमल सिंह, नरेश आनावास, बबीता, भारती, अनिल कौशिक, धर्मपाल जागीदार, बल्ली शेखावत सतनाली, श्रीचंद वाल्मीकि, डाॅ. प्रेम राज आदि उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:72- यादव धर्मशाल महेंद्रगढ़ में आयोजिम महापंचायत में उपस्थित सामाजिक, राजनैतिक व ध