नारनौल। 14 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नई 11 केवी फीडर की लाइन डाली जाएगी। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इस दौरान 11 केवी सिटी 4, सिटी 7, सिटी 6, कोरियावास, एनडी 2 फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के मोहल्ला नई सराय, सैन चौक, पुल बाजार, मिश्रवाड़ा, सांघीवाड़ा, बड़का कुआं, सालमपुरा, रामकरण दास कालोनी, सैनी धर्म कांटा, निजामपुर रोड, दया नगर कोरियावास रोड व जोरासी रोड इत्यादि की लाइट बाधित रहेगी। हरियाणा बिजली वितरण निगम सीटी सब-डिविजन नारनौल के उपमंडल अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इसकी जानकारी दी।