कनीना। उपमंडल के गांव खरकड़ा बास स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया सारा सामान जलकर राख हो गया।
खरकड़ा बास निवास बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 मार्च की रात्रि को अपना मकान बंद कर पशुओं के पास बाडे़ में चला गया था। सुबह जब उसने घर का दरवाजा खोला तो आग की वजह से उसका सारा सामान जलकर राख हो गया है। बिजेंद्र ने बताया कि रात्रि को वह पूजा करके मकान को बंद कर सभी सदस्यों पशुओं के पास बाडे़ में चले गए थे। रात्रि को आग लगने से उसका सारा सामान करीब 30 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए है। इस आगजनी में उसके जरूरी कागजात व बच्चों के सर्टिफिकेट आदि भी जलकर राख हो गए।