फोटो नंबर-01 नशा मुक्ति अभियान चलाने पर सभा परिवार को सम्मानित करती हुई।स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। क्षेत्र के गांव धरसु में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला सह सचिव इंद्राज सिंह प्रजापति ने अपने पौत्र रत्न प्राप्ति पर नशा मुक्ति अभियान चलाया। जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि नशा उस दीमक की तरह है, जो अंदर ही अंदर शरीर को खोखला बना देती है।
नशा करने वाले व्यक्ति को परिवार व समाज में निराधार होता है। इसके साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सचिव अशोक कुमार, सतीश कुमार, रविंद्र कुमार, यादराम, मोहर सिंह मौजूद रहे।