बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर वीरवार को दूसरे दिन भी दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान रामनिवास सेहलंगिया के द्वारा की गई। संचालन सत्यवान सिसोठ यूनिट प्रधान द्वारा किया गया। इसमें बिजली बोर्ड के सभी यूनिट व सब यूनिट के पदाधिकारियों ने दो घंटे के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सरकार के 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के फैसले और कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी कारण के हटाए लाने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारी नेताओं ने राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों जैसें काले विधेयक फ्रेंचाइजी निजीकरण पॉलिसी व भ्रष्टाचारी नीतियों की कड़ी आलोचना की और सरकार को इस मंच के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर समय रहते सरकार 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला वापस नहीं लेती है तो आगामी 20 व 30 जून को हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल की जाएगी। इस दो घंटे के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से निगम मैनेजमेंट व अधीक्षक अभियंता नारनौल को चेतावनी दी गई कि हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से वापस लें। इस अवसर पर राजेंद्र नौताना प्रदेश संगठनकर्ता, जितेंद्र कुमार एमसीसी, अनिल कु मार, रामरत्न शर्मा सचिव, अजयपाल व सुरेशचंद वरिष्ठ उपप्रधान, मुकेश कुमार खंजाची, सत्यवीर सिंह सहसचिव, रामसिंह व सुरेंद्र सिंह उपप्रधान आदि सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।