फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली मंत्री ने जेई को किया सस्पेंड, विजिलेंस जांच के भी दिए आदेश

Tue, 13 Feb 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला लोक संपर्क व जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में सोमवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शिकायतें सुनीं। उपभोक्ताओं का काम समय पर न करने और गलत व्यवहार करने के मामले में बिजली निगम के जेई को सस्पेंड करने और विजिलेंस जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली मंत्री सोमवार को पंचायत भवन में शिकायतें सुन रहे थे। बैठक में पहले से निर्धारित 17 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें 13 मामले निपटाए गए। शेष 4 बच्चे मामलों को जांच कर जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए हैं। वन मंडल अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजली मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त मोनिका गुप्ता, एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा, जिला नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद, एसडीएम नारनौल जितेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जजपा जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता व गोविंद भारद्वाज के अलावा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
चेयरपर्सन की शिकायत पर जेई सस्पेंड
नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने बिजली मंत्री से कहा कि नारनौल सिटी में कार्यरत बिजली निगम का एक जेई उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। किला रोड पर 10 दिन से तार टूटा हुआ था, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी जेई ने फोन नहीं उठाया। इसकी वजह से लोग करीब 10 दिन तक परेशान रहे। इस पर बैठक में मौजूद ग्रीवेंस कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी जेई की शिकायत की। इसके बाद मंत्री रणजीत चौटाला ने निगम के एसई को जेई को बैठक में बुलाने की बात कही। जेई दिलीप सिंह के पहुंचने पर सस्पेंड करके विजिलेंस जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

निजी जमीन पर बना दिया रास्ता
गांव बारडा निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि उसकी जमीन पर पंचायत द्वारा रास्ता बना दिया है। वह काफी दिन से परेशान है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंत्री ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्लॉट के अंदर ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए रास्ते की जांच कर जल्द हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ नांगल सिरोही के राजेश की नाले से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीडीपीओ को जांच करने के भी निर्देश दिए।
इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं देने का मामला लेकर पहुंचा किसान

किसान जयनारायण ने वर्ष 2022-23 में फसल बीमा करवाया था, लेकिन ओलावृष्टि होने के बाद उसे अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके बाद संबंधित कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान का सरसों व गेहूं की फसल का मुआवजा जारी कर दिया है। अब जल्द ही दोनों फसलों का मुआवजा मिल जाएंगा। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी को अब ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जिले के काफी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
शहीद की पत्नी जमीन का इंतकाल नहीं चढ़ने पर पहुंची ग्रीवेंस
जनपरिवेदना समिति की बैठक में बिहाली निवासी सुनील जमीन का इंतकाल नहीं चढ़ने पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व पटवारी जमीन का इंतकाल नहीं चढ़ा रहे हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल चल रही थी, जिसकी वजह से इंतकाल नहीं चढ़ सका। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक-दो दिन में ही इंतकाल चढ़ जानी चाहिये।

पुलिस आठ माह से नहीं कर रही कार्रवाई

बचीनी निवासी सुनीता ने पुलिस द्वारा आठ माह से कोई कार्रवाई नहीं करने की मंत्री के समक्ष बात कही। वहीं महिला ने महिला एएसआई पर मारपीट तक करने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को बुलाने की बात कही, लेकिन उक्त अधिकारी का तबादला अब अन्य जगह पर हो गया है। इस पर मंत्री ने डीएसपी को दोबारा जांच करने के आदेश दिए।

बिजली बिल भरने के बाद भी आया 60255 रुपये

उपभोक्ता राजरूप ने कहा कि उसका 6 माह से अधिक बिल आ रहा है। वह तो एवरेज के हिसाब से 618 रुपये जमा करवा रहा है, लेकिन अब 60255 रुपये का बिजली बिल आ गया है। इस पर मंत्री ने 60255 रुपये से 47 हजार रुपये बिल जमा करवाने की बात कही। इसको लेकर मंत्री ने जब एसई से पूछा तो उन्होंने बताया कि जिलेभर में 6000 हजार एवरेज बिल वाले उपभोक्ता है। वहीं प्रदेश भर में करीब 1 लाख उपभोक्ताओं की एवरेज बिल की समस्या है। जिन्हें यह समस्या हो रही है। इसके बाद मंत्री ने एमडी से बात की और समस्या का समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें