सतनाली में बिजली की समस्या को लेकर पावर हाउस के सामने धरने पर बैठे गांव जड़वा व श्यामपुरा के किस
सतनाली। पिछले एक माह से अघोषित कटों व तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान तीन गांवों के किसानों ने बुधवार को जड़वा-श्यामपुरा पावर हाउस के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
गांवों में तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिलने के कारण खंड सतनाली के गांव जड़वा व श्यामपुरा के किसानों बुधवार को जड़वा-श्यामुपरा पावर हाउस पर विरोध प्रर्दशन कर रोष जताया।
बिजली की समस्या से परेशान खंड के गांव जड़वा, श्यामपुरा के अनेक किसानों ने संबंधित विभाग व सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए गेट के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से किसानों को सही शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई, जबकि पशुओं व किसानों का पीने के पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पावर हाउस के नीचे तीन गांव व अन्य ढाणियां आती है। इनमें करीब 15 हजार की आबादी के गांव व ढाणी है। इस मौके पर सतनाली थाने के एसएचओ मुकेश कुमार व राम लखन धरने पर पहुंच कर किसानों को समझाने का प्रयास किया।
ी