फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल आईटीआई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला 29 को

Thu, 25 Jan 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का 29 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में आयोजन किया गया। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में 29 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस विषय पर प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार 29 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमे अनेक राष्ट्रीय व बहु राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेने जा रही है, जो आईटीआई पास छात्रों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों में आईटीआई के अलावा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों का चयन भी किया जाएगा। महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी, झज्जर के आईटीआई पास छात्र इस मेले में पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाए। महेंद्रगढ़ जिले में 26 आईटीआई है। इनमें 11 सरकारी व 15 निजी संस्थान शामिल है। पिछले एक वर्ष में जिले में लगभग 2500 छात्रों ने आईटीआई कोर्स पूर्ण किया है। इस मेले में अनेक कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच कर विभिन्न आईटीआई ट्रेड के पास छात्रों का चयन करेंगे। राजकीय आईटीआई नारनौल के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले सभी छात्र 29 जनवरी से पहले लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करवा ले। सभी अपने दस्तावेज लेकर समय पर आईटीआई नारनौल में सुबह 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें