फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
23jjrp07- बेरी में मांगों को लेकर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बेरी। कर्मचारियों के ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने यूनिट स्तर पर बिजली निगम प्रांगण में सुबह 10 बजे से 4 बजे विरोध प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। यूनिट प्रधान कुलदीप ने कहा कि बिजली निगम अधिकारियों की ओर से पिछले दिनों बेरी व झज्जर डिवीजन में अधिकारियों ने 32 कर्मचारियों का ट्रांसफर बहादुरगढ़ में कर दिया है। कर्मचारियों ने इससे पहले सब यूनिट स्तर धरना दिया था। कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस नहीं हुआ। अब कर्मचारियों ने दो दिवसीय यूनिट स्तर पर धरना शुरू किया है। अगर अधिकारी कर्मचारियों की मांग नहीं मानते हैं तो उसके बाद सर्कल स्तर पर कर्मचारियों का धरना शुरू होगा। मौके पर सब यूनिट प्रधान अमित हुडृडा, हरेंद्र, अमित डीघल, सिकंदर, कर्मबीर, फोरमैन अरविंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें