फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-राम जी से जोड़ी गई प्रदेश की सभी गोशालाएं : श्रवण कुमार गर्ग

विज्ञापन
23jjrp14- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेसहारा गोवंश और नंदी मुक्त बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गोवंश की नस्ल सुधार के लिए पहले से ही विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

वह लघु सचिवालय में सोमवार को झज्जर स्थित सभागार में अधिकारियों, गोशाला प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी गोशालाओं को जी-राम जी पोर्टल से जोड़ा गया है। गोशालाओं के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
गोशालाओं में सोलर प्लांट लगाए गए हैं और सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोशालाओं में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण तैयार कर बेसहारा गोवंश को वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में गो नस्ल और फसल को बचाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा, जिससे न केवल खेती की लागत कम होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
उन्होंने गांव खरमाण स्थित गोकुल फार्म का दौरा कर नस्ल सुधार संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण किया। कहा कि गोशालाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और सहयोग से किया जाएगा। बेसहारा गोवंश के स्थायी समाधान के लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।
उन्होंने गोशाला संचालकों से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे गोवंश के आश्रय और देखभाल के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। झज्जर जिला को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूर्ण यादव, सदस्य प्रमोद बंसल, एसीपी प्रदीप कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें