नारनौल। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव सतबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्कल प्रांगण में कच्चे कर्मचारियों को हटाने के विरोध में एक बार फिर से गेट मीटिंग का आयोजन किया।
इस मौके पर सर्कल सचिव ने काह कि विगत दिनों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन देकर बताया जा चुका कि लगभग 42 एएलएम/एसए बिना किसी लिखित आदेश के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।
अधीक्षक अभियंता नारनौल को कई बार यह संज्ञान में लाया गया और उनको बताया जा चुका है कि यह प्रक्रिया केवल नारनौल सर्कल के साथ ही की गई अन्य सर्कलों में यथास्थिति बनी हुई है।
आउट सोर्स पर हटाए गए एएलएम/एसए का कार्य संतोषजनक है। यह निगम ने अनुमोदित किया हुआ है इसके बावजूद सही प्रक्रिया को अमल में लाने की बजाये मौखिक आदेश पर उपरोक्त एएलएम/एसए को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जो कि यह सरासर नियमों के विरुद्ध तथा अन्याय है।
मुख्य अभियन्ता दिल्ली द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए एक जोन स्तर की मीटिंग बुलाई है जो कि 21 दिसंबर को निश्चित हैं। संगठन चाहता है कि मुख्य अभियन्ता मामले की सच्चाई को जानते हुए आगामी आदेश पारित करें। इस गेट मीटिंग के दौरान सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार सैनी, अशोक यादव, बलवंत सिंह, हवा सिंह दहिया, राजेन्द्र बोहरा घनश्याम शर्मा, भगवत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, जितेंद्र यादव सीए अनिल चोटीवाल, मंजीत सिंह व बाबूलाल मीणा आदि उपस्थित थे।