फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों से मिलेगा निजात, चार नए ट्रांसफार्मर आए

Tue, 07 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बिजली घर में ओवरलोडिड ट्रांसफार्मरों को लोड मुक्त करने वे शहर के अघोषित कटों व ब्रेक डाऊन की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए बिजली निगम ने शहर के चार प्वाइंट चिह्नित किए हैं, जहां पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। ऐसे में रोजाना आने वाली बिजली सप्लाई में तकनीकी दिक्कतों से निजात पाने के लिए इन सब ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को सुचारु रुप से बिजली सप्लाई की आपूर्ति हो जाएगी। इसका प्रपोजल तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। जहां से यह फाइनल हो चुका है, जिसके बाद अब जल्द ही यह योजना सिरे चढ़ जाएगी।
विज्ञापन


शहर को मिलेगा काफी फायदा
इन चार नए ट्रांसफार्मरों के लगाए जाने के बाद शहर के उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा। शहर के काफी इलाकों में बिजली सप्लाई की डिमांड अधिक होने के कारण वहां पर अघोषित कट और ब्रेक डाउन जैसी दिक्कतें आती हैं लेकिन अब जैसे ही ये चार नए ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे तो इस तरह की समस्या से लगभग निजात मिल जाएगी। बिजली निगम का दावा है कि अगले करीब एक माह में ये चारों ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे।

काटे जाएंगे लाइनों के नीचे वाले पेड़
बिजली लाइनों के नीचे खड़े पेड़ों को भी निगम के द्वारा काटने का प्लान है। पिछले दिनों आए अधंड़ के कारण बिजली निगम को सबसे अधिक नुकसान ऐसे पेड़ों की वजह से उठाना पड़ा था। वहीं ऐसे पेड़ों की वजह से लाइन में बार-बार फॉल्ट आ जाता है। जिसके कारण बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है और बिजली कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अब निगम के द्वारा ऐसे पेड़ों को चिन्हित कर काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें