फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर कल आयोजित की जाएगी बिजली अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर एक विशेष बिजली अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत 6 मई को सर्कल कार्यालय सिंघाना रोड नारनौल में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि बिजली अदालत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएगी। हुड्डा ने बताया कि इस अदालत में उपभोक्ता बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायतों तथा बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। जिनका मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बिजली अदालत का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें