फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की सेवा करने से प्राप्त होते हैं सुख : आचार्य

विज्ञापन
फोटो 7श्री गोपाल गोशाला में सवामनी के दौरान मौजूद गोभक्त।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। श्री गोपाल गोशाला में गोवंश के लिए सवामनी लगाई गई। आचार्य मनीष शास्त्री ने सवामनी के यजमान डॉ. विकास शांडिल्य, डॉ. तन्वी शांडिल्य, राजेंद्र गुप्ता, मंजू गुप्ता, विनोद सोनी, रमा सोनी एवं संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा गो पूजन कर सवामनी का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान महेन्द्र नूनीवाला ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को मां के समान माना गया है, जिनकी सेवा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आचार्य बजरंग शास्त्री महाराज ने बताया कि गाय की पूजा एवं सेवा का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष महत्व भी है। राजकुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि गाय के शरीर में सभी देवताओं का वास होता है। संस्था के उप प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि सवामनी का चेक भी गोपाल गोशाला को भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. विकास शांडिल्य, विनोद सोनी, जोगेंद्र अग्रवाल, महेंद्र नुनीवाला, राजेंद्र गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, संजय सैनी, विपिन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सोमदेव शर्मा सहित काफी संख्या में गो भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें