फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Thu, 07 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली तकरीबन 10 घंटे तक गुल रहने पर लोगों का हाल बेहाल हो गया। यह समस्या मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आए अंधड़ और बरसात के बाद बिजली लाइनों में फाल्ट आने की वजह से हुआ। फाल्ट मंगलवार देर रात 12:30 बजे ठीक हो पाया। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसका असर पड़ा। इसके कारण शहर के अन्य हिस्सों में लंबे-लंबे कट लगते रहे। बुधवार को भी दिनभर शहरी क्षेत्र में भी बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे क्षेत्र में जबरदस्त अंधड़ के साथ बरसात हुई थी। इस बरसात व अंधड़ के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पर पेड़ गिर गए थे। वहीं लोगों की टिन शेड, तिरपाल व अन्य सामान भी उड़ गया था। इस अंधड़ की वजह से बिजली की लाइनों में भी फाल्ट आ गया। मंगलवार को सिटी सिक्स के तहत आने वाले मोहल्ले महल व दशमेश नगर के पास पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसको ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारियों को 10 घंटे का समय लग गया। इसके कारण शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली पूरी रात को साढ़े 12 बजे तक गायब रही। वहीं बुधवार को दिन में भी इसका असर देखा गया। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई तथा व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया।

आधी रात तक नहीं आई लाइट
शहर के नई सराय, मोहल्ला मीराजी, पुरानी सराय, रविदास मंदिर मार्ग, मिश्रवाड़ा, दशमेश नगर, मोहल्ला महल, पर्स मोहल्ला, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरियान, बड़ का कुआं, सलामपुरा, पीरआगा समेत अनेक मोहल्लों की बिजली मंगलवार रात साढ़े 12 बजे तक नहीं आई। मंगलवार को रात भर बिजली न रहने की वजह से लोगों की रात निकलनी मुश्किल हो गई। लोगों को रातभर मच्छर काटते रहे। इससे लोग रातभर चैन से नहीं सो पाए।
विज्ञापन

दिन में भी नहीं मिला लोगों को चैन
रातभर बिजली गुल रहने के बाद बुधवार को भी दिन के समय अनेक कट लगे। जिसके कारण लोगों का दिन के समय भी हाल बेहाल रहा। उक्त मोहल्लों के अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी बिजली व्यवस्था रात व दिन के समय चरमराई हुई है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

इनवर्टर भी दे गए जवाब
शहर में 10 घंटे बिजली गुल रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिसके कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। पीड़ित दिनेश यादव, सुरेश कुमार, सन्नी कुमार आदि ने बताया कि उनके इन्वेर्टर चार से पांच घंटे ही चल पाए। जिससे परेशानी बढ़ी।

निगम को भी हुआ काफी नुकसान
बृहस्पतिवार शाम को आए अंधड़ के कारण दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम को भी हजारों रुपये का नुकसान हो गया। निगम के कई जगह खंभे टूट गए। वहीं तारों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके हिसाब से निगम को भी अंधड़ की वजह से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें