फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल, टेंशन फुल

Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निजामपुर रोड पर स्थित 33 केवी पावर हाउस पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार रात लगभग एक बजे खराब हो गया। इससे करीब आधे से ज्यादा शहर की बिजली रातभर गुल हुई। सुबह बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक करना शुरू किया। इसके बाद दोपहर बाद करीब 3 बजे जाकर बिजली व्यवस्था पटरी पर आई। इससे शहर के अधिकांश हिस्सों में करीब 13 घंटे तक बिजली व्यवस्था चरमराई रही। वहीं गर्मी के मौसम में आए इस फाल्ट के कारण बिना बिजली लोगों का रात को हाल बेहाल हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई।
विज्ञापन


रविवार रात को करीब एक बजे निजामपुर रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर के बूस्टिंग से तेल का रिसाव होने लगा। वहां उपस्थित कर्मचारियों सूझबूझ के चलते ट्रांसफार्मर में आ रही मेन पावर को बंद करवाया दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली कर्मचारियों के अनुसार शहर में बिजली को लोड अधिक होने इस ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट आ गया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने सुबह से इस फाल्ट को ठीक करना शुरू किया। फाल्ट दोपहर बाद करीब तीन बजे जाकर ठीक हुआ। इससे शहर के अधिकांश मोहल्लों में 13 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली व्यवस्था चरमराई रही। इसके कारण गर्मी के इस मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जागकर गुजारी लोगों ने पूरी रात, मच्छरों ने किया हाल बेहाल
रात को करीब एक बजे के बाद गुल हुई बिजली के कारण लोग पूरी रात हाल बेहाल रहे। रात भर लोगों ने जागकर निकाली। वहीं बिजली न आने के कारण मच्छरों ने भी लोगों को सोने नहीं दिया। जिसके कारण लोग पूरी रात परेशान ही रहे।
विज्ञापन


दिन में भी नहीं मिला शकुन, गर्मी से हुई परेशानी
रात को खराब हुई लाइट दिन में भी ठीक नहीं हो पाई। वहीं निगम ने दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू तो की, मगर बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हुई। इसके कारण भयंकर गर्मी में भी लोगों का दिन के समय हाल बेहाल रहा।

दूसरे ट्रांसफार्मर से की सप्लाई
33 केवी निजामपुर पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण निगम ने सुबह सात बजे के बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली को शुरू करवाया। इसके चलते निगम ने बांट-बांटकर विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति कराई।

किन-किन मोहल्लों में रही बिजली गुल
निजामपुर रोड स्थित पावर हाउस में आई इस खराबी के कारण शहर के पीरआगा, बड़ का कुआं, सलामपुरा, रविदास मार्ग, गश्तीवाड़ा, पर्स मोहल्ला, महल मोहल्ला, दयानगर, श्याम कालोनी, मिश्रवाड़ा, ईश्वर कालोनी, निजामपुर रोड, फौजदार कालोनी, काबली संघीवाड़ा, बावड़ीपुर, आजाद चौक, खडख़ड़ी, मेहता चौक, सब्जी मंडी, फसला व चौधरियान आदि मोहल्लों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें