गांव उनींदा में अधिकतर उपभोक्ताओं को मई माह के बिजली के गलत बिल मिले। जिससे नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उपभोक्ता विजयपाल, पंच गुरुवेंद्र, अजय कुमार, रोशनलाल, गजराज पंच, जगदीश, कृष्ण कुमार, रामशरण, किशोरी, धर्मवीर, पूर्व सरपंच यादराम, लखीराम सहित अनेक ग्रामीणों ने बिल दिखाते हुए कहा कि मई माह में जो बिल बनाये गए है उनमें भारी गड़बड़ी सामने आई। एक उपभाक्ता के पुरानी एक रीडिंग दिखाकर ही 700 रुपये का बिल भेज दिया। वही अधिकतर उपभोक्ताओं को बिना रीडिंग दिखाए ही 17 हजार व 21 हजार रुपये तक के बिल भेज दिए। जिससे उपभोक्ता के साथ हर व्यक्ति को आश्चर्य हो रहा है।
अधिकतर गांव के उपभोक्ताओं के बिल में नई रीडिंग शून्य दिखा रखी है। जबकि बिल किसी के 2 हजार तो किसी के 22 हजार रुपये भेजा हुआ है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि रीडिंग बिना लिए ही वहां बैठकर ही बिल तैयार किए गए है। जो पूरी तरह गलत बनाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को म्हारों गांव जगमग योजना के तहत जोड़ा हुआ है, लेकिन आधे गांव में तो इस योजना के तहत कनेक्शन का काम किया गया तथा आधा गांव छोड़ दिया गया है। अटेली फीडर से जुड़े कनेक्शनों को तो जगमग योजना के तहत शामिल किया गया तथा बाकी के बजाड़ फीडर से जोड़ा हुआ है जो कि गलत है।