पिछले दस महीने से बोरवेल कनेक्शन का इंतजार कर रहे किसानों को अगले सप्ताह से कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लाइन और मोटर के लिए अलग-अलग वर्क अलॉट किए हैं। लाइन लगाने का कार्य बंगलुरू की कंपनी को दिया गया है। क्षेत्र के लगभग 550 किसानों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में कई किसान पिछले चार से पांच वर्षों से परेशान थे। वो कई बार एक्सईएन को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंप चुके थे।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसानों को पिछले 5 साल से बोरवैल कनेक्शन का इंतजार है। वर्ष 2014 के बाद से किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। वर्ष 2018 में दिसंबर में सीएम मनोहरलाल ने एलान किया। जिसमें कहा कि 31 दिसंबर 2018 तक के सभी आवेदकों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 550 आवेदकों ने बोरवैल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। इनमें लगभग 328 किसान अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। चुनाव से पहले सीएम की घोषणा के बाद अभी तक किसान इंतजार कर रहे हैं। बोरवैल करनेक्शन न होने के कारण किसानों की बाजरा की फसल सूख गई थी। इसके बाद काफी संख्या में किसान समय पर बाजरा की बिजाई भी नहीं कर सके थे। अब बरसात हुई तो किसान सरसों की बिजाई कर सके। किसानों को अगले सप्ताह बोरवैल कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएंगे। बेंगलुरू की कंपनी को लाइन डालने का वर्क अॅलाट कर दिया है। अब गेहूं की बिजाई चल रही है। बोरवैल कनेक्शन मिलने के बाद किसानों को काफी फायदा मिलेगा। किसानों अपनी फसलों को पानी दे सकेंगे। इससे पहले पानी किराये पर लेते थे। कई किसानों तो बारिश पर आधारित होते थे। जिस कारण किसानों को फायदा कम नुकसान ज्यादा होता था। अब बोरवैल कनेक्शन मिल जाने पर फसलों को पूरा पानी मिलेगा तथा पैदावार भी अच्छी होगी। क्षेेत्र के कुछ किसान पिछले एक वर्ष से काफी परेशान चल रहे हैैं। उन्होंने पांच लाख रुपये तक बोरवैल पर खर्च किए हुए हैं। बोरवैल के लिए ये किसान कई बार एक्सईएन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। बार-बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनके कनेक्शन नहीं मिल पाए थे।
मोटर हार्स पावर निगम खरीद किसान को देने होंगे
3 20956 17957
5 24864 218765
7.5 29617 26618
10 33360 30361
12.5 36670 33671
15 43908 38909
17.5 44010 39011
20 51390 43891
25 57990 50491
30 65308 55309
वरिष्ठता के अनुसार मिलेंगे कनेक्शन
बिजली निगम की ओर से किसानों को दी जाने वाली फाइव स्टार मोटर की पांच साल की वारंटी दी जाएगी। मोटर की क्षमता के अनुसार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। निगम की ओर से यह भी तय किया गया है कि 22.5 हार्स पावर की मोटर को 25 हार्स पावर तथा 27.5 हार्स पावर की मोटर को अब 30 हार्स पावर में तब्दील कर दिया गया है। किसानों को कनेक्शन उनके आवेदन की वरिष्ठता के हिसाब से दिए जाएंगे।
किसानों को अगले सप्ताह तक बोरवेल कनेक्शन दे दिए जाएंगे। लाइन डालने और मोटर के लिए वर्क अलॉट कर दिए हैं। लगभग 550 किसानों ने बोरवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, इनमें से 328 किसानों ने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी की हुई है।
- बुधराम पंवार, एक्सईएन, बिजली निगम, महेंद्रगढ़।