बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी सब डिविजनल बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में दो घंटे धरना-प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि निगम प्रबंधन और सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। दिन-रात ड्यूटी करने के बावजूद मंगलवार को 19 दैनिक वेतन भोगी कर्मी हटा दिए। एक तरफ सरकार बेरोजगारी मिटाने का दावा कर रही है, दूसरी ओर रोजगार छीनना शुरू कर दिया।
चुनावों के बाद हजारों युवाओं को घर बैठा दिया। प्रधान के कहा कि बिजली निगम के अधिकांश सब स्टेशन मुनाफे में हैं। जिसका फायदा उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बढ़ाकर देना चाहिए। लेकिन मुनाफे में चल रहे सब स्टेशनों को सरकार चहेती कंपनी को बेचने की योजना बना रही है। इस मौके जेई बजरंगलाल, सुरेशचंद उप प्रधान, त्रिभुवन शर्मा, ईश्वर सिंह, राकेश कुमार, पवन व सरजीत आदि मौजूद थे।