फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव नजदीक, जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता

Fri, 02 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए मजबूती प्रदान करें। उक्त आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में पहुंचने पर डॉ. अजय सिंह चौटाला का फूल-मालाओं एवं पगड़ियां पहनाकर स्वागत किया। अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी, छाजियावास, खेड़की, नांगल हरनाथ, मालड़ा, बसई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने 15 साल का बनवास काटा है और सत्ता से दूर रहे हैं, लेकिन आप लोगों के प्यार, सहयोग एवं समर्थन के बल पर जींद की धरती से छह साल पहले जो बीज बोया था। उसके बलबूते पार्टी को दस सीटें मिली और इन दस सीटों के दम पर राज-काज में हिस्सेदारी निभाने में कामयाब रहे। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करे और पार्टी के लिए पहले से ज्यादा बहुमत जुटाएं। इन ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, राव रमेश पालड़ी, भिवानी के जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, रविंद्र गागड़वास, संजीव तंवर, अशोक सैनी, राजकुमार खातोद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें