फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनवाने का आज आखिरी दिन, कार्यालय नहीं जा सकते तो करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक है व इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में वोट डालना चाहते हैं तो बीएलओ के पास जाकर मतदाता सूची में नाम देख लें। सूची में नाम नहीं है तो आपके पास एक ही दिन बचा है। 30 जुलाई के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 15 से 30 जुलाई तक ही चलेगा। इसके बाद इस सूची का अंतिम प्रकाश हो जाएगा। इसी माह चार बार विशेष अभियान के तहत बूथ पर भी वोट बनवाने, कटवाने व शुद्धिकरण का कार्य किया जा चुका है। इसमें जिले से लगभग तीन हजार आवेदन नई वोट के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अब भी वोट नहीं बनवाया है तो वे 30 जुलाई को कार्य अवधि के दौरान फार्म छह भर सकता है। अगर कोई बीएलओ या कार्यालय में नहीं आ सकता तो वह ऑनलाइन भी चुनाव आयोग एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर अपना फार्म भर सकता है।
आवेदन करने के दौरान आवेदक के मोबाइल पर ओटीपी भी आएगा। पूरी प्रक्रिया होने के बाद आवेदक इसका प्रिंट आउट जरूर निकाले। इसके बाद चुनाव कार्यालय द्वारा इसकी जांच-पड़ताल होगी व उसके बाद सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवेदन अपना मोबाइल नंबर सही लिखें। भविष्य में इसी मोबाइल नंबर से उसको सूचित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि कोई नागरिक मतदाता सूची में नाम देखना चाहता है तो वह या तो बीएलओ के पास जाकर सूची देखे या फिर 1950 नंबर पर डायल कर जानकारी ले सकता है। जब भी कोई नागरिक ऑनलाइन आवेदन करे तो उसके पास जन्म का प्रमाण पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र व परिवार में किसी भी सदस्य के वोटर कार्ड की प्रति को अपलोड करें। साथ ही फोटो भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि किसी नागरिक की आयु 21 वर्ष से ऊपर हो चुकी है तो उसे खुद का घोषणा पत्र देना होगा कि उसने देश के किसी भी हिस्से में वोट नहीं बनवाया है। डीसी ने बताया कि इस बार युवाओं की सुविधा के लिए शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के दौरान भी फार्म -6 वितरित किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यालय पर अंत्योदय सरल केंद्र पर किसी काम के लिए आने वाले युवाओं से भी पहले वोट बनवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लड़कियों के भी वोट बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें