फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जश्न तो कहीं छाई मायूसी

Fri, 29 Jan 2016 12:00 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में जिले के आठ मतगणना केंद्रों पर हुई। जिला परिषद के लिए सुबह 10 बजे से ही रुझान आने शुरू हो गए थे। 11 बजे से नतीजे आने भी शुरू हो गए जबकि पंचायत समिति के लिए दोपहर 12 बजे से नतीजे आने शुरू हुए।
विज्ञापन


मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए थे। वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की खासी भीड़ लगी हुई थी। मतगणना के लिए प्रशासन ने नारनौल में पांच, महेंद्रगढ़ में दो और कनीना में एक केंद्र बनाया गया था। जिले में जिला परिषद के लिए 20 वार्डों में से 19 वार्डों के परिणाम निर्वाचन विभाग की ओर से दोपहर दो बजे तक घोषित कर दिए गए थे, जबकि वार्ड नंबर 11 पर बराबर वोट आने पर परिणाम आने में देरी हुई।

जिले में तीन चरणों में हुए पंचायती चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को जिला परिषद के लिए 20 वार्डों की मतगणना का कार्य हुआ। इनके अलावा नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, निजामपुर, नांगल चौधरी, सिहमा, कनीना और सतनाली पंचायत समिति के 157 वार्डों की मतगणना का कार्य भी किया गया। मतगणना सुबह सात बजे ही शुरू हो गई थी। सबसे पहले जिला परिषद के लिए मतगणना का कार्य हुआ। जिसके बाद 10 बजे रुझान तथा साढ़े दस से 11 बजे तक जिला परिषद के लिए नतीजे आने शुरू हो गए थे। जिला परिषद के लिए जिला में 20 वार्डों की मतगणना होने के बाद ही पंचायत समिति के लिए मतगणना के कार्य की शुुुरुआत हुई। पंचायत समिति के लिए दोपहर 12 बजे से नतीजे आने शुरू हो गए थे। पंचायत समिति के लिए विजयी उम्मीदवारों की घोषणा मतगणना केंद्रों पर ही की गई, जबकि जिला परिषद के विजय प्रत्याशियों की घोषणा लघु सचिवालय में उपायुक्त द्वारा की गई।
विज्ञापन


चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना के चलते जिला में सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम थे। मतगणना केंद्रों से 200 मीटर तक धारा 144 लगाई गई थी। वहीं जगह-जगह नाके लगाए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस के 750 जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं जिला में छह डीएसपी भी ड्यूटी पर लगाए गए थे। एसपी मनीषा चौधरी ने भी समय-समय पर मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया।

महेंद्रगढ़ में वार्ड नंबर एक से पांच तक की मतगणना हुई। कनीना में वार्ड नंबर छह से आठ तक की मतगणना हुई। वहीं नारनौल नौ से वार्ड नंबर 20 तक की मतगणना हुई।
विज्ञापन


खंड वाइज पंस के वार्ड
नारनौल     26
कनीना      29
अटेली      18
सिहमा      12
महेंद्रगढ़     28
सतनाली    13
नांगल चौधरी 18
निजामपुर     13  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें