जिले की आठ पंचायत समितियों के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के चुनाव आज होगा। यह चुनाव पंचायत समिति कार्यालयों में आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।ठक में प्रधान व उपप्रधान को लेकर सर्वसम्मति नहीं बनने पर चुनाव करवाया जाएगा। वहीं 24 दिसंबर को महेंद्रगढ़ जिला परिषद के चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव होगा।
डीसी डॉ. जेके आभीर ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय अटेली नांगल में उपमंडल अधिकारी कनीना की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे पंचायत समिति कनीना की समिति कार्यालय कनीना में उपमंडल अधिकारी कनीना की अध्यक्षता में बैठक होगी। पंचायत समिति सतनाली की बैठक सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय सतनाली में उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ की अध्यक्षता में होगी। पंचायत समिति महेंद्रगढ़ की बैठक समिति कार्यालय महेंद्रगढ़ में दोपहर 2 बजे उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ की अध्यक्षता में होगी। पंचायत समिति नारनौल की बैठक सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय में उपमंडल अधिकारी नारनौल की अध्यक्षता में होगी। पंचायत समिति नांगल चौधरी की बैठक सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय नांगल चौधरी में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी। पंचायत समिति सिहमा की बैठक सुबह 10 बजे समिति कार्यालय सिहमा में नगराधीश नारनौल की अध्यक्षता में होगी। पंचायत समिति निजामपुर की बैठक दोपहर 2 बजे समिति कार्यालय निजामपुर में नगराधीश नारनौल की अध्यक्षता में होगी। वहीं 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद की बैठक जिला परिषद कार्यालय महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी। बैठक में पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान तथा जिला परिषद के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव किया जाएगा।