फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के नक्शों का डिजिटलाइजेशन का काम पूरा

Fri, 14 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों के नक्शों का डिजिटलाइजेशन कर दिया है। यह काम जिला महेंद्रगढ़ ने राज्य में सबसे पहले पूरा किया गया है। अब कोई भी नागरिक सीईओ हरियाणा की वेबसाइट पर मतदान केंद्र की सही लोकेशन पता कर सकेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि डिजिटलाइजेशन के दौरान गूगल दृश्य, गूगल सैटेलाइट दृश्य, बूथ बाउंड्री मैप, मतदान केंद्र भवन का वास्तविक फोटो, कैड दृश्य तथा की मैप दृश्य को विभाग की साइट पर अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर जाकर जब हम इलेक्ट्रोल रोल पर क्लिक करेंगे तो ड्राफ्ट रोल में जिला, विधानसभा व मतदान केंद्र डालना होगा। इसके बाद  मतदाता सूची का प्रथम पेज आएगा। इसके बाद दूसरे पेज पर गुगल मैप व फोटो आदि  दिखाई देगा।
कौशिक ने बताया कि इस बार जिले में आम जनता की सुविधा के लिए 661 से बढ़कर 681 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। अटेली में 185 से 190, महेंद्रगढ़ में 190 से 198, नारनौल में 130 से 134, नांगल चौधरी में 156 से 159 मतदान केंद्र कर दिए गए हैं।   ये मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ के पास भी है। अगर किसी नागरिक का नाम इस सूची में नहीं है तो वह संबंधित  बीएलओ के पास जाकर फार्म 6 भर सकता है। कटवाने के लिए फार्म 7 तथा  शुद्धिकरण के लिए फार्म 8 भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें