फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एकलव्य की संगीता ने पैरा शूटिंग में जीता गोल्ड

Wed, 19 Nov 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी संगीता खोस्या।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी की संगीता खोस्या ने राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। एकेडमी के सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि 6वीं पैरा शूटिंग जोनल प्रतियोगिता 13 से 17 नवंबर को देहरादून में पैरा राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

वहीं, एकेडमी की संगीता खोस्या ने 10 मीटर स्टैंडिंग राइफल में गोल्ड पर कब्जा किया। इससे पहले भी संगीता शूटिंग में अनेक मेडल प्राप्त कर चुकी है। एकेडमी के संजय कुमार सैनी ने 10 मीटर राइफल में व 50 मीटर फ्री पिस्टल में गोकल चंद जेई ने अपने अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं रैंकिंग प्राप्त की। इन सभी पैरा शूटर्स ने ये प्रदर्शन बहुत ही विषम परिस्थिति में किए हैं। एकेडमी पहुंचने पर सभी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें