फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पालतू कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्ची को काटा, घायल

Sun, 26 Nov 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल में कुत्ते के काटने से घायल हुई बच्ची।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में एक पालतू कुत्ते द्वारा कई लोगों को काटे जाने की घटना सामने आई है। शनिवार को भी उक्त कुत्ते द्वारा एक आठ वर्षीय बच्ची को काट कर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बच्ची को टांके आए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या विद्यालय के पास एक कुत्ता दो-तीन दिन में कई लोगों को काट चुका है। वहीं शनिवार को यहां में रहने वाली गुंजन नामक करीब 8 वर्षीय लड़की को भी कुत्ते ने काट लिया। लड़की के परिजनों के अनुसार वह अपने घर से निकली थी कि कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि गत तीन-चार दिनों में इस कुत्ते द्वारा करीब 10 लोगों को काटा जा चुका है। इनमें से 8 बच्चे शामिल हैं। यह कुत्ता एक प्लॉट में रहता है जो प्लॉट से कूद कर बाहर आकर राहगीरों का अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें