फोटो संख्या:69- हकेवि के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते डॉ. हरि सिंह परिहार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कार्यदक्षता एवं व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के लिए सोमवार को कार्यालय प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संपदा एवं सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से प्रशासनिक ब्लॉक के सम्मेलन कक्ष में किया गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के संयुक्त कुलसचिव डॉ. हरि सिंह परिहार विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि प्रभावी प्रशासन कर्मचारियों की दक्षता, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। विशेषज्ञ ने कार्यालयीन प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। संवाद