फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. सुमन श्रेष्ठ शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड ग्रहण करती डॉ. सुमन रानीश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड ग्रहण करती
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शिक्षा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य एवं स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ की अध्यक्ष डॉ. सुमन रानी को श्रेष्ठ शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर यह सम्मान केंद्रीय आर्य युवक परिषद रेवाड़ी एवं पतंजलि परिवार रेवाड़ी की ओर से प्रदान किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी बधाई दी। डॉ. सुमन रानी संस्कृत, भारतीय संस्कृति और युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें