महेंद्रगढ़। नगरपालिका हाउस की अपील पर रविवार को शहर का बाजार पूर्णरूप से बंद रहा। एक सप्ताह से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर प्रदेश सरकार ने भी संज्ञान लिया। रविवार को शहरी निकाय विभाग के निदेशक यशपाल यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद सड़कों पर पेचवर्क का काम भी शुरू कर दिया गया है।
वहीं अवकाश के दिन ही नगरपालिका को स्थाई जेई भी मिल गया है व एक अस्थाई जेई भी आगामी एक सप्ताह के समय में मिल जाएगा। सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे चर्चित चेतन की हालात बिगड़ने पर चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गंभीर हालत में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल में पहुंचकर प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक व पार्षदों ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
निदेशक बोले- एक सप्ताह में नहीं हुए टेंडर तो जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बाजार बंद के आह्वान के बाद रविवार को शहरी निकाय विभाग के निदेशक यशपाल यादव भी नगरपालिका में पहुंचे। उन्होंने जिला नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद व अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि एक सप्ताह में सभी प्रस्तावों पर टेंडर कराए जाएं। एक सप्ताह बाद वह दोबारा आएंगे अगर इस समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए की सोमवार को तीन टीम बनाकर शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम पूरा कराया जाए। प्रथम चरण में शहर के सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। निदेशक के आदेश पर अधिकारी भी एक्शन में आए व रेलवे मार्ग, शॉपिंग कांप्लेक्स के गड्ढों को भरवाने के लिए बुलडोजर व रोड़े की ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर बुलाकर पेचवर्क शुरू कर दिया। वहीं धरना स्थल पर पहुंचकर डीएमसी महाबीर प्रसाद ने शहरवासियों व नपा हाउस को सभी कार्याें पर चल रही प्रक्रिया व बाधाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रत्येक वार्ड में एक-एक वाहन सफाई के लिए देने की अपील की गई। उन्होंने नपा हाउस को अपील करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का बैठक करके निराकरण किया जाएगा।
नपा हाउस की ओर से आज लिया जाएगा धरने का निर्णय
नपा प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक व पार्षदों ने बताया कि सोमवार को नपा हाउस की बैठक कर धरने को जारी रखने स्थगित करने पर निर्णय लिया जाएगा। एक सप्ताह से धरना चल रहा है। नपा हाउस का लक्ष्य शहर में विकास कार्य शुरू कराना है। आगामी एक सप्ताह में तेजी गति से विकास की सभी परियोजनाएं धरातल पर उतरती हैं तो वह धरने को स्थगित करने का निर्णय ले सकते हैं। यदि अधिकारियों का वही रवैया रहा तो धरना जारी रहेगा। शहर के विकास में नपा हाउस की पूरी टीम अधिकारियों का सहयोग करेगी। सोमवार को बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
फोटो संख्या:61- शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के बाहर जनसभा को संबोधित कर
फोटो संख्या:61- शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के बाहर जनसभा को संबोधित कर
फोटो संख्या:61- शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के बाहर जनसभा को संबोधित कर
फोटो संख्या:61- शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के बाहर जनसभा को संबोधित कर