फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के विकास में सहायक होते हैं : कृष्ण कुमार

Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ। स्वय
विज्ञापन
सिहमा। राजकीय वरिष्ठ माॅडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास व धरोहरों से परिचित कराना था।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों व उनसे जुड़ी घटनाओं की जानकारी ली। व्यवसायिक अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि पढ़ाई के साथ व्यवसायिक शिक्षा भी दी जा रही है। कक्षा 6 से 8वीं तक वोकेशनल शिक्षा के तहत बच्चों को तकनीकी शिक्षा के प्रति भी जागरूक कर उनको हुनरमंद बनाने का प्रयास है।
प्राचार्य ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। जिससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। इन स्थलों की यात्रा ने उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक परंपराओं और वीरो के बलिदानों के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। इस मौके पर भीम सिंह , मनोज शास्त्री व रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें