फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री के गृहक्षेत्र में राजकीय स्कूल में भरा पानी, कंडम भवन के चलते करनी पड़ी छुट्टी

विज्ञापन
फोटो संख्या:33- गांव दोगड़ा अहीर के सरकारी स्कूल में भरे पानी में पढ़ाई करते विद्यार्थी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मानसून की पहली जोरदार बरसात में ही शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के गृह क्षेत्र के गांव दौंगड़ा अहीर के राजकीय स्कूल में पानी भरने के कारण स्कूल की छुुट्टी करनी पड़ी। प्रिंसिपल ने बिल्डिंग कंडम होने के कारण खतरे को देखते हुए छुट्टी का एलान किया। दौंगड़ा अहीर गांव को सांसद धर्मबीर सिंह ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था।
विज्ञापन

वीरवार को मानसून की पहली जोरदार बरसात हुई। बरसात के बाद दौंगड़ा अहीर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पानी भर गया। बरसात के बावजूद कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चे कमरों में भरे पानी के बीच ही पढ़ने के लिए बैठ गए। कुछ देर तक कक्षाएं लगाई। स्कूल के कंडम भवन में बच्चों की जान के खतरे को देखते हुए प्रिंसिपल ने स्कूल की छुट्टी कर दी।
प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह बिल्डिंग कंडम हो चुकी है। शिक्षा विभाग को नए भवन के लिए अनुरोध भेजा हुआ है। नए भवन के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट भी आ चुकी है। ग्रांट को खर्च करने की फाइल अधिकारियों के पास अटकी हुई है। दौंगड़ा अहीर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 1954 में स्थापित किया गया था। स्कूल में नॉन मेडिकल, कला संकाय की कक्षाएं लगती है। छठी से 12वीं तक लगभग 270 विद्यार्थी है। स्कूल में कुल 28 कमरों में से 11 जर्जर हो चुके हैं। शेष 17 कमरों में 3 साइंस लैब, एक कंप्यूटर लैब एक प्राचार्य कक्ष, एक क्लर्क रूम, एक स्टोर रूम है। स्कूल में 13 कक्षाओं के लिए पांच कमरों में ही बैठने लायक हैं। बच्चे आठ कंडम कमरों में पढ़ते हैं। पांच नवंबर 2018 को पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की टीम कमरों को कंडम घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव दौंगड़ा अहीर को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गोद लिया था। ग्रामीणों ने सांसद को स्कूल के जर्जर भवन के बारे में अवगत कराया था। ग्रामीणों ने गांव में महिला कॉलेज के लिए भी सांसद से अनुरोध किया था। सांसद ने गांव में स्कूल का नया भवन बनवाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें