फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा अधिकारी ने चलाया डोर-टू-डोर नामांकन अभियान

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव कोटिया में डोर-टू-डोर प्रवेश अ​भियान के  तहत ग्रामीणों को संबो​धित करते जि - फोटो : 1
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया स्थित शहीद हनुमान सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नामांकन अभियान व प्रवेश उत्सव के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने नामांकन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. कौशिक स्वयं रात्रि 11 बजे तक डोर-टू-डोर नामांकन अभियान में शामिल रहे। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चे निपुण बनते हैं तो उनकी माताओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। रैली के उपरांत राजीव गांधी युवा केंद्र कोटिया में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अभिभावकों से संवाद किया। कार्यक्रम में सरपंच धर्मवीर, हरि सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें