फोटो नंबर-05अटेली पीएमश्री स्कूल में छात्रों को पुस्तकें वितरित करते अतिथि व स्टाफ सदस्य। स्
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेली में शुक्रवार को छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की गई।
प्रबंधक दिलबाग सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। सामाजिक कार्यकर्ता राव हरपाल सिंह ने शिक्षा के साथ जीवन में नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों को 700 पैन पेंसिल व अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई। राव हरपाल सिंह को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य कुसुमलता, प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा तथा कर्ण सिंह यादव ने लेखनी के माध्यम से वैचारिक संप्रेषण पर बल दिया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, दलीप कुमार, शर्मिला यादव, नवरत्न रोहिला एवं राजेश कुमार सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।