महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में साहित्यिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने दीप जलाकर किया गया। उन्हाेंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के विकास का आधार है।
कहा कि हमें ज्ञान अर्जित करते हुए स्वयं को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। जब तक हम स्वयं शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज में शिक्षा का प्रसार संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वाध्याय की महत्ता समझाते हुए प्रतिदिन नियमित अध्ययन करने और गृह कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन लिटरेरी क्लब के संयोजक डॉ. सोमवीर सिवाच तथा सह संयोजक डॉ. पिंकी यादव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों में राहुल अग्रवाल, दिनेश, महेश सोनी, अंकिता तथा पूनम ने अपने सारगर्भित विचारों से सभी को प्रभावित किया।