फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की सूचना पर तीन घंटे दौड़ी पुलिस, रात सवा दस बजे गुरुग्राम में मिला

विज्ञापन
फोन पर बच्चे की जानकारी लेते हुए डीएसपी यादराम - फोटो : Narnol
विज्ञापन
छह साल के बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने तीन घंटे सड़कों पर दौड़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें बच्चा अकेला रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया। जिसके बाद रेलवे गुरग्राम, लोहारू को संपर्क किया गया। रात सवा दस बजे बच्चा संदिग्ध हालत में रेलवे स्टेशन गुरुग्राम में बरामद हुआ।
विज्ञापन

सतनाली कॉलेज में कामर्स लेक्चरर नीतू अपने बच्चों के साथ रेलवे रोड पर डीएसपी की कोठी के पास रहती हैं। नीतू अपनी मां के पास उनके मकान में रहती है। उनकी मां मकान के अगले हिस्से में अलग रहती है। पिछले हिस्से में नीतू अपने बच्चों के साथ रहती है।नीतू का पति मुनीष रेलवे में कानपुर टेक्निशियन ए ग्रेड पर कार्यरत हैं। नीतू के पास चार बच्चे हैं। जिसमें 11 साल की साक्षी, 9 साल की सोनू, 6 साल का विजयपाल, पांच साल की दीपिका हैं। चारों बच्चे नीतू के साथ रहते हैं। बुधवार को नीतू को पथरी की जांच कराने अपनी मां के साथ रोहतक गई थी। घर में चारों बच्चे अकेले थे। शाम करीब सवा सात बजे नीतू वापस लौटी तो विजयपाल के बारे में पूछा। साक्षी ने बताया कि बाहर खेल रहा है। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो नीतू ने आसपास खोजा। करीब 8 बजे पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद एसएचओ जयवीर, डीएसपी यादराम पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले।जिसमें बच्चा अकेला रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखा।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चे के रेल के जरिए किसी अन्य स्टेशन पर पहुंचने का अंदेशा लगाते हुए गुरुग्राम रेलवे जंक्शन तथा लोहारु रेलवे जंक्शन पर फोन किया। गुरुग्राम रेलवे इंस्पेक्टर संतलाल ने बताया कि एक छह से सात साल का बच्चा संदिग्ध हालत में मिला है। जो अपना नाम विजयपाल बता रहा है। सीआईडी कर्मी यतिंद्र यादव ने बच्चे की अपने मोबाइल से वीडियो कालिंग करते हुए बच्चे से उसकी मां नीतू की बात कराई। बच्चे की पहचान होने के बाद परिजन बच्चे को लेने के लिए गुरुग्राम रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें