राजकीय महाविद्यालयों में बुधवार को पीजी कोर्सों की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। सबसे अधिक कट ऑफ भूगोल में ऑल इंडिया जरनल में 81.54 प्रतिशत रही। कट ऑफ सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 20 जुलाई तक अपनी ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
इसके बाद फीस की रसीद कॉलेज में जमा करवानी होगा। जहां से विद्यार्थियों को कॉलेज से रोल नंबर मिल जाएंगे। राजकीय महिला कॉलेज में भूूगोल में ऑल इंडिया जरनल 81.54, हरियाणा जरनल 74.45, ईडब्ल्यूएस 70.24, एससी-एसटी 69.58, बीसीबी में 74.44 प्रतिशत कट ऑफ रही। एम कॉम में आल इंडिया जरनल 67.67, हरियाणा जरनल 65.83, ईडब्ल्यूएस 65.67, एससी-एसटी 59.78, बीसीबी की 65.31 रही। वहीं अंग्रेजी की कट ऑफ आल हरियाणा 79.54 तथा हरियाणा जरनल 60.38 प्रतिशत रही। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एमए हिंदी की ऑल इंडिया जरनल 69.55, हरियाणा जरनल 61.29, एससी-एसटी 58.37, बीसीबी 56.61 प्रतिशत रही। एमए अंग्रेजी में ऑल इंडिया जरनल 65.08 तथा हरियाणा जरनल 58.97 प्रतिशत कट ऑफ रही। कॉलेजों में दाखिले के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दाखिले हो रहे हैं। पोर्टल खोलकर दोबारा से आवेदन लिए जा रहे हैं। 19 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। 20 जुलाई को लिस्ट जारी की जाएगी।